जिला अधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में होगी बड़ी कार्यवाही जनपद के सभी 1000 तालाबों पर उनकी खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य होगा


जिला अधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में होगी बड़ी कार्यवाही जनपद के सभी 1000 तालाबों पर उनकी खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य होगा


 


भारत सरकार के जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद गौतम बुध नगर में जिलाधिकारी बीएन सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही होने जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद के चिन्हित सभी 1000 तालाबों पर उनकी खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य बड़े स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी के प्रयास से इस कार्य के लिए भारत की स्वैच्छिक संस्था भारतीय जैन संगठन आगे आई है। विगत दिवस देर शाम कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपद में इस बड़े कार्य को संपन्न कराने के उद्देश्य से भारतीय जैन संगठन संस्था के प्रतिनिधि द्वारा कंप्यूटर डिस्पले के माध्यम से अधिकारियों के सम्मुख अपना प्रेजेंटेशन किया, जिसमें जिलाधिकारी के अलावा सभी अधिकारियों के द्वारा यह कार्य कराए जाने की अपनी सहमति प्रदान की गई। ज्ञातव्य हो कि स्वैच्छिक संस्था भारतीय जैन संगठन जिला प्रशासन के साथ एमओयू साइन करने के उपरांत युद्ध स्तर पर इस कार्यक्रम को शुभारंभ करेगा। एमओयू साइन होने के उपरांत जनपद के सभी 1000 तालाबों की खुदाई एवं सौंदर्य करण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। आयोजित प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय, उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी गण तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। 












सभी ग्राम सभाओं में जनसामान्य को ग्रामों को पॉलिथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से 


6 days ago • जय प्रकाश सिंह



नेफोमा ने सिंगल यूज मुक्ति भारत के लिए निकाली पॉलीथिन की शव यात्रा


October 2, 2019 • जय प्रकाश सिंह



किसान एकता संघ केप्रतिनिधिमंडल ने जेवरएयरपोर्ट से संबंधित किसानों से लुकसर जेल में की मुलाकात


September 24, 2019 • जय प्रकाश सिंह



आबादी बचाओ किसान बचाओ आन्दोलन भारतीय किसान यूनियन द्वारा  27-9-2019 नोएडा प्रधिकरण सेक्टर 6 पर


September 23, 2019 • जय प्रकाश सिंह







Powered by